
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा । dakshdarpan2024@gmail.com
बोहड़ाकला । हफ्ता भर पहले ही ऐतिहासिक गांव बोहड़ाकला में मौजूद प्राचीन हनुमान मंदिर गौशाला के लिए 4: 50 लाख रुपए से अधिक की ग्रांट विधायक विमला चौधरी के द्वारा उपलब्ध करवाई गई। पीएम मोदी के जन्मदिन और सेवा पखवाड़ा आरंभ के शुभ अवसर पर बुधवार को इस गौशाला में तीन गोधन मृत पाए जाने का मामला सामने आया। जैसे ही यह जानकारी स्थानीय ग्रामीण और गाय प्रेमी अथवा गो भक्तों के बीच पहुंची तो इसकी पुष्टि के लिए कई व्यक्ति गौशाला परिसर पहुंचे । यहां देखने पर बेहद विचलित करने वाले हालात दिखाई दिए।

प्राचीन हनुमान मंदिर बोहड़ाकला से जुड़े हुए और गौ सेवा को प्राथमिकता देने वाले अरुण कुमार, दिनेश कुमार उर्फ सुसा, राजकुमार राजवा प्रधान सहित अन्य व्यक्तियों के द्वारा गौशाला संचालक कमेटी और उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सवालिया निशान लगाया । उन्होंने कहा पुरानी गौशाला कमेटी का नाम बदलकर कथित रूप से नई गौशाला कमेटी का नाम रख लिया गया। कुछ दिन पहले ही विधायक विमला चौधरी के द्वारा कथित रूप से चार लाख 70000 रुपए यहां गोधन की विभिन्न प्रकार की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाए गए। यह भी आरोप लगाया गया कि गौशाला में केवल और केवल दुधारू गोधन रखा गया है। दूध बिक्री कर गौशाला का कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है । अतीत में यहां पर केवल और केवल बीमार लाचार बेबस अपंग गोधन ही रखा जाता था। जिसकी की गुरुजी महाराज और उनके शिष्यों के द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही थी। लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदले हुए हैं।
बुधवार को ही राष्ट्रीय स्तर के सेवा पखवाड़ा आरंभ होने के मौके पर विधायक महोदय की तरफ से कासन में भी गौशाला के लिए 30 लाख रुपए से अधिक की ग्रांट का चेक भेंट किया गया। गायों को चारा भी खिलाया लेकिन बुधवार को यही पुराना हेली मंडी क्षेत्र में होते हुए भी बोहड़ाकला गौशाला में आने तक की जरूरत महसूस नहीं की गई । गौशाला में संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ वहां रखे जाने वाले गोधन के चार तथा उपचार इत्यादि के लिए सरकार की तरफ से अनुदान उपलब्ध करवाया जाना निश्चित रूप से अनुकरणीय कार्य है। लेकिन इसके साथ-साथ सरकार के द्वारा दिए जाने वाले धनराशि के सही प्रकार से उपयोग किया जाने पर शासन प्रशासन को समय-समय पर संबंधित गौशाला कमेटी से जानकारी लेकर पारदर्शिता को प्राथमिकता देनी चाहिए । हनुमान मंदिर बोहड़ाकला गौशाला मैं बुधवार को मृत अवस्था में मिले गोधन को देखते हुए आशंका जाहिर की गई की उनकी मृत्यु कई दिन पहले हो चुकी। एक मृतक गाय को तो मौके पर नोच रहे कुत्तों से बचाया गया। इस गौशाला की संचालक कमेटी के द्वारा मृतक गायों को जेसीबी की मदद से मिट्टी में दबने तक की भी जरूरत महसूस नहीं की गई।
