
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
गुरुग्राम 16 सितम्बर । 15 सितंबर सोमवार को पुलिस थाना सैक्टर-7 आईएमटी मानेसर, की पुलिस टीम को एक सूचना गांव कासन की ढाणी में एक लड़की की गला घोंटकर हत्या करने के विषय में में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम सूचना में बताए गए स्थान कासन की ढाणी पहुंची, जहां पुलिस टीम को एक लड़की का शव पड़ा मिला व मृतक लड़की की साथी ने मृतिका की पहचान शालू (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव बैलोन, जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में कराई। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की एफ.एस.एल. व सीन-ऑफ-क्राईम की टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण कराया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मृतका लड़की के पिता ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि इसकी लड़की शालू (मृतका) आईएमटी मानेसर में एक निजी कंपनी में काम करती थी व उसके भाई की लड़की के साथ कासन की ढाणी में किराए के कमरे में रह रही थी। सोमवार 15 सितंबर को इसकी बेटी शालू के साथ रह रही उसके भाई की लड़की ने बताया कि इनके गांव के लड़के विवेक व सचिन संडे 14 सितंबर को रात्रि समय करीब 10 बजे के इनके कमरे पर आए थे और शालू के साथ बात कर रहे थे और इसके (शिकायतकर्ता) के भाई की बेटी सो रही थी। सुबह जब इसकी भाई के बेटी (मृतका के साथ कमरे पर रह रही थी) ने इसकी बेटी शालू (मृतका) को देखा मृत अवस्था मे पड़ी थी। इन्हें सन्देह है विवेक व सचिन ने चुन्नी से गला घोंटकर शालू की हत्या की है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर-7 आईएमटी मानेसर, में हत्या से सम्बन्धित धाराओँ के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस थाना सैक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले 01 आरोपी को मंगलवार को नौरंगपुर, गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान विवेक (उम्र-27 वर्ष) निवासी गांव बेलोन, जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश)के रूप में हुई। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह दिल्ली में अपने भाई के साथ रहता है और एक निजी कंपनी में काम करता है। यह (आरोपी विवेक उपरोक्त) मृतिका शालू से पिछले 05 साल से बातचीत कर रहा था और मृतिका शालू पिछले 05 महीने से आईएमटी मानेसर में एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। यह (आरोपी विवेक) मृतिका शालू से मिलने दिल्ली से गुरुग्राम आता रहता था। मृतिका शालू द्वारा दूसरे लोगों से बात करने को लेकर इनके बीच (आरोपी व मृतका) झगड़ा चल रहा था। 14 सितंबर संडे की रात को भी इनके बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और इसने उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस टीम द्वारा संबंधित मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है।
