
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
गुरुग्राम । समग्र हिंदू सेवा संघ के महिला मोर्चा ने माँस की अवैध दुकानों को बंद कराने को लेकर आज गुडगाव की सड़को पर उतरकर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इन दुकानों को बंद कराने की मांग करते हुए आगामी पंद्रह दिनों मे फिर जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है ।
उल्लेखनीय है कि समग्र हिंदू सेवा संघ ने गत 22 अगस्त को निगम कमिश्नर गुरुग्राम को ज्ञापन देकर इन मांगो को उठाया था। पंद्रह दिनों मे कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की घोषणा की थी । इसी कडी मे मंगलवार को संघ के महिला मोर्चा के तत्वाधान मे अनुमानित पांच सौ महिलाएं और गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों से पुरुष सदर बाजार की फ्री पार्किंग मैदान मे एकत्र हुए और रोष व्यक्त करते हुए सभा की। सभा को समर्थन देने के लिए प्रसिद्ध महामंडलेश्वर् स्वामी धर्मदेव जी, अर्चक् पुरोहित सेवा संघ के गुरुग्राम अध्यक्ष और मुख्य पुजारी आचार्य जय भगवान् शर्मा, आचार्य देवानंद, ईश्वर दत्त और अनेको साधु संतो के साथ ही आर्य समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधि कन्हैया लाल आर्य और प्रदेश के प्रतिनिधि पदम चंद्र आर्य, 36 बिरादरी के सरपंच नत्थु सिंह सरपंच , बार संघ के पूर्व अध्यक्ष आर्य समाजसेवी कुलभूषण भारद्वाज तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संचालक वेद प्रकाश मंगला तथा रिटायर्ड शेशन जज अनिल बिमल तथा अनेको धार्मिक तथा सामाजिक संगठनो के बहुत से प्रतिनिधियों ने सभा स्थल पर पहुँचकर अपना समर्थन दिया ।
जनता मे पनपे रोष और गुस्से को ध्यान मे रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल, यातायात पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई के दर्जनों अधिकारी लगातार आयोजन पर अपनी पैनी निगाह जमाये रहे। प्रशासन को दिये ज्ञापन मे इन दुकानों को बंद कराने की मांग करते हुए आगामी पंद्रह दिनों मे फिर जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी गई है। यहाँ से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए ट्रंक मार्केट से गुजरते हुए अपना बाजार और वही फ्री पार्किंग सदर बाजार पर संपन्न हुआ । मोकें की नाज़ुकता देखते हुए जुलूस को मिनी सचिवालय जाने की बजाय नायाब तहसिलदार सुशील भारद्वाज ने ट्रंक मार्केट के कॉर्नर पर पहुंचकर उपायुक्त को संबोधित ज्ञापन लिया और जल्दी ही नीराकरन का आश्वासन दिया ।
