
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला। 2017 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी श्री सतपाल शर्मा ने आज पंचकूला के नए उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया।
सरकार ने श्री सतपाल शर्मा को उपायुक्त के साथ श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, पंचकूला के मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी भी सौंपी है ।
इससे पूर्व श्री सतपाल शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में प्रशासक(मुख्यालय) के अलावा, शिक्षा, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दे चुके हैं ।श्री सतपाल शर्मा हरियाणा सरकार में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके है।
