
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
रेवाड़ी,23 अगस्त,
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेवाड़ी जिला अध्यक्ष डा वंदना पोपली ने एडवोकेट बिरेन यादव को रेवाड़ी जिले के लीगल सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
एडवोकेट बिरेन यादव की नियुक्ति पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हुकुमचंद यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सुमन चौहान, जिला प्रवक्ता एडवोकेट नितेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, आई टी प्रमुख नवीन शर्मा, मंडल अध्यक्ष समीर कालड़ा शामिल हैं। एडवोकेट बिरेन यादव ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, लीगल सेल प्रदेश संयोजक गोपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है और विश्वास दिलाया कि वे संगठन की रीति नीति के अनुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे।

