
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला: 23 अगस्त:
भाजपा कार्यकर्ताओ ने कल शनिवार को जिला प्रधान अजय मित्तल का जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया। अजय मित्तल के सेक्टर 16 स्थित निवास पर सुबह से ही बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। जिला पदाधिकारी, मंडलो और मोर्चो के प्रधान अपनी टीम के साथ अजय मित्तल के निवास पहुँच कर जन्मदिन की बधाइयाँ दी और उनके दीर्घ जीवन, उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती और विस्तार की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतको से मिले अभूतपूर्व स्नेह, आशीर्वाद और ढेरों शुभकामना संदेशो के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा महज एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि एक परिवार भी है, कार्यकर्ताओ के दम पर ही आज पूरे हरियाणा प्रदेश में पंचकूला जिला संगठन की अपनी एक अलग पहचान बनी है। मित्तल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ही उनकी शक्ति है। इस मौके पर उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि संगठन और समाज की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
