
गौरव राजपुरोहित
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मुंबई ।
हरियाणा के भिवानी में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की मौत को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस हत्याकांड को लेकर जनता में आक्रोश फैला हुआ है। हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस ने कहा है कि वह मनीषा और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस बीच अब इस मामले में लॉरेंस विश्नोई गैंग की एंट्री हो गई है। भिवानी में मनीषा हत्याकांड पर लारेंस विश्नोई गैंग ने पोस्ट कर के बड़ी चेतावनी जारी की है। लारेंस विश्नोई गैंग ने कहा है कि अगर पुलिस इंसाफ नहीं दिलवा पाई तो वो कातिल को मौत के घाट उतार देंगे। दरअसल, बीते दिनों शिक्षिका मनीषा कथित तौर पर 11 अगस्त को स्कूल से निकलने के बाद एक नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन को लेकर पूछताछ करने गई थी। इसके बाद से ही मनीषा लापता थी। इसके बाद 13 अगस्त को मनीषा की लाश भिवानी के एक खेत में मिली थी। जनता के भारी आक्रोश के बाद हरियाणा सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। भिवानी में हुए मनीषा हत्याकांड को लेकर लॉरेंस विश्नोई गैंग की पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने लिखा कि अगर हरियाणा पुलिस इंसाफ नहीं दिलवा पाई तो हम कातिल को मौत के घाट उतार देंगे। लॉरेंस विश्नोई और रोहित गोदारा दोनों गैंग मनीषा हत्याकांड के जरिए हरियाणा में अपने अपने वर्चस्व का दावा ठोंक रहे हैं। इतना ही नहीं, पोस्ट में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने कनाडा के ब्रैम्पटन में जो सोनू छठा की हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। पोस्ट में लिखा गया है कि लॉरेंस के करीबी एमपी धनुआ के मर्डर की साजिश में शामिल था और लॉरेंस भाई के नाम पर उगाही कर रहा था, इसीलिए उसे मौत के घाट उतारा। बता दें कि गोल्डी ढिल्लों फिलहाल कनाडा में है और लॉरेंस विश्नोई गुजरात कि साबरमती जेल में बंद हैं। यहां यह बताना आवश्यक है कि उपरोक्त प्रकरण की जांच अब हरियाणा पुलिस नहीं कर रही है। सरकार ने यह जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही है।
