
image symbolic साभार।
डीडी न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु का लोमहर्षक समाचार प्राप्त हुआ है।यह परिवार आगरा से जन्मदिन मना कर वापस घर लौट रहा था। इस दुर्घटना में कार चालक दीपक, उनकी पत्नी पूजा, बेटी आशी, और आर्या तथा बहन सुजाता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दीपक की एक बेटी आराध्या घायल है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैथोली ग्राम पंचायत क्षेत्र के हरीपुर गांव के दीपक (36 वर्ष) अपनी भतीजी के जन्मदिन कार्यक्रम आगरा से वापस घर लौट रहे थे। सारा परिवार कार में सवार था जिसे दीपक चला रहा था। बेबर नगल ताल क्षेत्र में कर और नियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई ।यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार छह लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
