
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
छपरोली (बागपत)
आज खेडा-हटाना में दैवीय आपदा के कारण दो मंजिला मकान गिरने की दुःखद घटना हुई। सूचना मिलते ही विधायक अजय कुमार जी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
घायलों और मृतकों की जानकारी
इस घटना में तीन व्यक्ति घायल हुए और 9 मवेशियों की मलबे में दबने से दुखद मौत हो गई। कई अन्य पशु गंभीर रूप से घायल हैं।

विधायक जी की पहल
विधायक जी ने मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सकों और जिलाधिकारी को पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता शीघ्र प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। हम उनके प्रयासों की सराहना करते हैं और पीड़ित परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
