
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़। 22 जून रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के लोकसभा संयोजक आजाद सिंह नेहरा गन्नौर विधानसभा के गांव भूरी मे पोधा रोपण करते हुए इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज कल की आबो-हवा को देखते हुए पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक हे क्योंकि जितने ज्यादा पेड़ लगेगें उतनी ही ज्यादा बारिश होगी और जल स्तर भी बढ़ेगा इन सभी बातों को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी बडौली के निर्देशानुसार आगामी 15 अगस्त तक पोधा रोपण अभियान चलाया हुआ हे अतः इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता समाज के अन्दर पोधा रोपण के प्रति जागरूकता पैदा भी करते हे इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्रवण कौशिक सरपंच मिंटू विनोद शर्मा राममेहर सुरेश कुमार संदीप तथा गौरव आदि उपस्थित रहे।
