दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2024@gmail.com
चण्डीगढ़।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि हरियाणा में अवैध खनन और खनन माफिया हरियाणा में अरावली पर्वतमाला के 30 से अधिक पहाड़ों का सफाई कर चुका है और यहां वन संपदा गायब हो चुकी है। उन्होंने एक बयान में कहा कि एक तरफ अरावली की पहाड़ियों को निगल गए है तो दूसरी तरफ इन खनन माफियाओं ने हरियाणा की धरती का सीना छलनी कर दिया है. दनदनाते डंपरों और खनन माफिया प्रदेश में बेलगाम हो गए है।
अरावली पहाड़ी के जंगल कट गए हैं, पहाड़ियों को अवैध खनन करके समतल कर दिया गया है,बावड़ियॉ सुख गईं है,नदी दिखती नहीं।अब पत्थर टूट कर गिरते हैं,पहाड़ों को बमों से उड़ाकर खनिज,संपदा सब लुट ली है।
अरावली की अधिकांश वन संपदा गायब हो गए है। उजड़े हुए हिस्से इसके सबूत हैं।
अरावली में अवैध खनन का मुद्दा मै लगातार उठा रहा हूं कि किस तरह से अरावली की पहाड़ियों को माफिया निगल गए।
अरावली पर्वत के 30 से अधिक पहाड़ियां पहले ही लुप्त हो चुकी हैं।
भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री श्रीमान नायब सैनी के राज में हरियाणा की इस शान और सबसे पुराने पर्वत को रेत में पिस दिया गया है।
अरावली में अवैध खनन से थार रेगिस्तान की रेत अब दिल्ली और NCR की ओर लगातार खिसकती जा रही है। धूल भरी आंधी, प्रदूषण इसके नतीजे है।
मुख्यमंत्री श्रीमान नायब सैनी और भाजपा सरकार को या तो फुरसत नहीं है कि वो बेहाल और लुप्त होते हुए अरावली का हाल जान सके या फिर इतने चर्चित विषय पर खामोश रहना खनन माफियाओं से मिलीभगत का साफ साफ संदेश है।
अवैध खनन से हरियाणा के कई इलाकों में जमीन की उर्वरता खत्म हो रही है।मानसून का पैटर्न बदलता जा रहा है। कहीं सुखा तो कहीं रेतीले इलाके में बाढ़ की स्थिति बन रही है।
श्रीमान नायब सैनी जी अरावली पर हो रहे अवैध खनन और बिल्डर द्वारा वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर एक्शन लीजिए। एक्शन उन माफियाओं पर भी लीजिए जिन्होंने हमारी नदियों को चीर कर उन्हें छलनी किया है ,यमुना जी की धारा मोड दी है,हरियाणा की संपदा लूट ली है।
तपती गर्मी और उमस में रजाई से बाहर निकलिए नायब सैनी जी और हरियाणा में हो रहे अवैध, खनन,अपराध पर नकेल कसिए।
