
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
जननायक जनता पार्टी ने अंबाला सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ नेत्री किरण पूनिया को पार्टी की महिला सेल की प्रभारी नियुक्त किया है। इस ज़िम्मेदारी के बाद पंचकुला आवास में उन्होंने पार्टी के मुख्य सूत्रधार और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को मिठाई खिला कर और पुष्प गुच्छ दे कर आभार व्यक्त किया और पार्टी संगठन को मजबूत करने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर पार्टी की पंचकूला इकाई के नेता भी उपस्थित थे। श्रीमती किरण पूनिया विख्यात सेवानिवृत आईएएस अधिकारी और पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर के आर पूनिया की पुत्रवधू है और पार्टी में समर्पित भाव से काम करने के लिए विशेष तौर पर जानी जाती हैं।

