@ दक्ष दर्पण . 38 सेकंड में 242 जिंदगी खाक हो गईं।अब सोचिए उस आपातकाल में अगर कोई फोन करता तो भी पहले 30 सेकंड तो उसको अमिताभ बच्चन की चेतावनी सुननी पड़ती ।जरा सोचिए अगर किसी को हार्ट अटैक आ जाये ,या कोई गंभीर एक्सीडेंट हो जाये तो व्यक्ति साइबर क्राइम से तो बच भी सकता है, परंतु यमराज से कैसे बच पायेगा । होना यह चाहिए कि दिन में केवल पहली काल करने पर ही यह चेतावनी प्रसारित की जाए, हर कॉल पर बार-बार नहीं। 10 बार फोन,10 बार अमिताभ को सुनना कहां तक उचित है ?