
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गौसेवा की अनूठी मिसाल, खुले में गौ ग्रास ओर आहार को नुकसान होते देख भामाशाहों ने बनाया गौ ग्रास ग्रह ओर गौ ग्रह भंडार ओर कार्यालय, भामाशाहो के सहयोग से 40 लाख में हुए निर्माण कार्य पूरे।श्री पंचमुखी हनुमान नंदी गौशाला आगरिया मनोहर सिंह पंवार 21 लाख का गौ ग्रास ग्रह , बालू राम/स्व. शंकर लाल कुमावत ढेलाना मुंबई , गौ गृह भंडार ग्रह 11 लाख ओर कालू राम/स्व. भगवान लाल कुमावत गौसुंडी मुंबई 7 लाख रु की लागत से कार्यालय का निर्माण कार्य कराया ,,,,,,,,,,,,,,, ,परहित सरस धर्म नाही भाई, कहावत को चरित्रार्थ करती लाइने,,,,,,
गौ ग्रास घर व गौ ग्रह भंडार ग्रह बनाने का विचार क्यों व कैसे आया,,,,,,,,, मनोहर सिंह पंवार और बालू राम कुमावत व कालू राम कुमावत एक दिन अचानक श्री पंचमुखी हनुमान नंदी गौशाला अवलोकन करने पधारे तो वहां खुले में दान दाताओ के माध्यम से चारा व दलिया आहार खुले में स्टॉक कर रहे थे जिससे बारिश के समय चारा ओर आहार को खराब होने से बचाने के लिए उनके मन में विचार आया कि क्यों न गौमाता और नंदी भगवान के लिए कोई स्थाई रूप से कोई व्यवस्था हो जिससे चारा ओर आहार खराब न हो तो उन्होंने गौशाला समिति से चर्चा करके इस कार्य को गति प्रदान की। फिर इसकी रूप रेखा बना कर गौ ग्रास संग्रहण हेतु 150*45 निर्माण कार्य शुरू करवाया, व गौ ग्रह भंडार 1000 फीट ओर कार्यालय का निर्माण की संतो के पावन सानिध्य में भूमि पूजन किया,, सभी निर्माण कार्य अब बनकर तैयार हो गए है। देनदार कोई ओर है, जो भेजत दिन रेन,, लोग भरम हम पर करे ,, तासो नीचो नैन।। दान दाताओं का कहना है सब ठाकुर जी इच्छा से ये कार्य पूरे हुए है। दान दाताओं में गौ ग्रास घर का निर्माण आमेट निवासी परम् गौभक्त मनोहर सिंह पंवार ने 21 लाख रुपए की लागत से करवाया। वहीं परम् गौभक्त बालू राम कुमावत/स्व.शंकर लाल कुमावत, ढेलाना निवासी हाल निवासी मुंबई चंद्रिका ज्वैलर्स मलाड मुंबई ने 11 लाख रुपए में गौ ग्रह भंडार का निर्माण कार्य करवाया। वहीं परम् गौभक्त कालू राम कुमावत/स्व.भगवान लाल कुमावत गौसुंडी मुंबईश्री सांवरिया ज्वैलर्स वडाला मुंबई ने 7 लाख रुपए में कार्यालय का निर्माण कार्य करवाया। श्री पंच मुखी हनुमान नंदी गौशाला सरदारपुरा भगवानपूरा रोड पर संचालित है और इसके अध्यक्ष और संस्थापक महामंडलेश्वर संत श्री सीता राम दास महाराज है। अभी वर्तमान में लगभग 265 गौवंश की बड़े ही भाव से सेवा हो रही है। अभी तक जो सेवा कार्य चल रहा है वह दानदाताओं और भामाशाहों के पावन सहयोग से ही हो रहा है। ये जानकारी गौशाला सचिव शंभु सिंह चौहान ने दी।
