
दक्ष दर्पण
साल का पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च, 2025 को लगने जा रहा है। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से सूर्य ग्रहण प्रारंभ होगा और शाम 6 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा।
ग्रहण का सूतक काल वह समय होता है जिसे धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है. सूतक काल में बहुत से काम करने की भी मनाही होती है. ग्रहण लगने से 9 से 12 घंटे पहले से सूतक काल लग जाता है. हालांकि, सूतक काल तब मान्य होता है जब सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है. भारत से सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा इसीलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.
