
राजेन्द्र कुमार होटला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरू ग्राम
सोहना नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड नम्बर 9 गांव जख्खोपुर के पार्षद एडवोकेट मुकेश कुमार (मोगली ) ने भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति एवं संसदीय वोर्ड सदस्य व पूर्व सांसद ड़ॉ सुधा यादव से उनके निवास गुरुग्राम सेक्टर 10 पर पहुच कर मुलाकात की ! वही पार्षद मुकेश कुमार ने ड़ा सुधा यादव के नेतृत्व में भाजपा पार्टी में आस्था दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी का पटका पहन भाजपा पार्टी ज्वाईन की ! संसदीय वोर्ड सदस्य व पूर्व सांसद ड़ॉ सुधा यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा पार्टी की पूरी टीम की मेहनत से ही हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है ! वही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा यह बजट हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों के लिए लाभदायक है, शिक्षा क्षेत्र में बहुत कुछ विद्यार्थियों को दिया जा रहा है, खास तौर पर महिला छात्रों को छात्रवृति का प्रावधान दिया जा रहा है, इसके साथ ही महिलाओं के लिए चलाई गई लाडो लक्ष्मी योजना का भी उन्हें बहुत लाभ मिलेगा नायब सरकार का यह बजट महिलाओं के सशक्तिकरण को नई उड़ान देगा और इससे हर वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे! उन्होंने हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर शुभकामनाएं भी दी !
