@ दक्ष दर्पण
नई दिल्ली: सोमवार को ही में संसद भवन में केंद्रीय मंत्रियों की एक बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है।इस अटकल को और तेज कर दिया कि अगला बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा।
भाजपा अध्यक्ष के रूप में जिन पांच नाम की चर्चा आम है इनमें
धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, किशन रेड्डी और प्रह्लाद जोशी प्रमुख रूप से शामिल थे। यह बैठक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के चैंबर में हुई और उन्हें भी एक संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। वैसे इस बैठक में उपरोक्त नेताओं के अलावा पीयूष गोयल और एल मुरुगन भी उपस्थित थे, लेकिन वे इस दौड़ में शामिल नहीं माने जा रहे हैं।
- धर्मेंद्र प्रधान

वर्तमान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं भाजपा के एक अनुभवी संगठनकर्ता हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री के साथ उड़ीसा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं।
ओडिशा में बीजेपी अपनी पकड़ और भी ज्यादा मजबूत करना चाहती है।
मोदी और शाह की टीम के भरोसेमंद सदस्य माने जाते हैं।
- भूपेंद्र यादव

केंद्र में पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। पिछले सरकार में भी इन्हीं मंत्रालयों को देख रहे थे।
पार्टी के रणनीतिकारों में से एक है। कानून के बड़े विशेषज्ञ माने जाते हैं।
राजस्थान से हैं, जहां पार्टी को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है।
- जी किशन रेड्डी

केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री हैं।
तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष हैं, जहां बीजेपी लगातार अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी हुई है।
दक्षिण भारत में बीजेपी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
4.प्रह्लाद जोशी

केंद्र में उपभोक्ता मामले, खाद्य और जन वितरण एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री।
कर्नाटक से आते हैं, जहां 2023 में बीजेपी चुनाव हार चुकी है। लेकिन, लोकसभा चुनावों में पार्टी ने अपनी स्थिति फिर से मजबूत की। अब 2028 के चुनावों का लक्ष्य है।
अनुभवी है और आरसएस से गहरे जुड़े हुए नेता हैं।
5 मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री- आवास और शहरी मामलों, ऊर्जा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
आरएसएस के 14 साल तक पूर्णकालिक प्रचारक रहे हैं। पीएम मोदी से प्रचारक वाले दिनों की दोस्ती है।
