
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
सोनीपत , 23 फरवरी ( जयबीर सिंह ) ।
नगर निगम मेयर उप चुनाव जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है सोनीपत में मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है। जहां शुरुआत में कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान कुछ पिछड़ते नजर आ रहे थे लेकिन जैसे – जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है आज वह मुकाबले में दिखाई देने लगे हैं। उनके जनसंपर्क अभियान अब काफी भीड दिखाई देने लगी है।
रविवार को पंजाबी समुदाय द्वारा मंच से कमल दीवान के पक्ष में वोट करने की घोषणा से कमल दीवान का पलड़ा कुछ भारी नजर आता है ।
गौरतलब है कि कमल दीवान पूर्व विधायक स्व०देवराज दीवान के पुत्र हैं तथा वह 2000 व 2004 में लगातार दो बार सोनीपत से निर्दलीय चुनाव जीतकर रिकार्ड बना चुके हैं। उनके बाद उनके पुत्र कमल दीवान इस चुनाव से राजनीतिक शुरुआत कर रहे हैं । देवराज दीवान की पंजाबी समुदाय में अच्छी पकड़ थी इसलिए समाज मे आज मरणोपरांत भी उनका नाम सम्मान से लिया जाता है ।
वहीं भाजपा प्रत्याशी की पत्नी कविता जैन लगातार दो बार विधायक बन चुकि हैं तथा कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं वहीं राजीव जैन भी मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं । इस दौरान इन पर भ्रष्टाचार के काफी आरोप भी लग चुके हैं ।
रविवार दोपहर ऑल्ड डीसी रोड सिटी प्लाजा में पंजाबी नेता कृष्ण टुटेजा व कैविन टुटेजा द्वारा आयोजित नुक्कड सभा में सैकड़ो लोगों ने कमल दीवान के विचार सुने । उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी को सोनीपत की जनता ने लगातार दो बार विधायक बनाकर सेवा का मौंका दिया तथा उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेकों विकास कार्य कराए । उन्होंने कहा कि सोनीपत की जनता मुझे भी आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है । जनता 2 मार्च का इंतजार कर रही है तथा मेयर बनते ही मेरा लक्ष्य सोनीपत को प्रदेश का सबसे सुंदर व सबसे खुशहाल शहर बनाने का है । कार्यक्रम का मंच संचालन रमेश बजाज ने किया ।
इस दौरान रवि कपूर , हर भजन सिंह , डा० सतीश वर्मा , सतीश विरमानी , अशोक जोहर , एडवोकेट शीशपाल मलिक , वकील जैन , एडवोकेट रमेश जैन , इंद्रजीत गहलावत , राजसिंह दहिया , लीलू सरपंच ,जयभगवान आंतिल खेवड़ा आदि भी मौजूद रहे।
