
डीडी न्यूज नेटवर्क। नई दिल्ली
बताते हैं कि एक बार सचिन तेंदुलकर से सलमान खान ने पूछा कि आप क्रिकेट के लीजेंड हैं, आपको क्रिकेट का भगवान कहा जाता है आपने कितने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए हैं क्या आपको लगता है कि कोई आपके रिकॉर्ड तोड़ सकता है!
सचिन तेंदुलकर ने तपाक से इसका जवाब यह कहते हुए दिया था कि अंदर ड्रेसिंग रूम में ही बैठे दो खिलाड़ी यह कारनामा कर सकते हैं। उन्होंने इस संदर्भ में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लिया था।आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहां टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत हासिल कर पूरे भारत को गौरवान्वित किया । मैच के हीरो भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली रहे। उन्हें खेलते हुए देखकर भारतवासियों को जो सुकून मिला उसकी उन्हें लंबे समय से इंतजार थी। उन्होंने कुल 111 गेंदों का सामना किया और 90.09 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से सात खूबसूरत चौके निकले. मैच के दौरान उन्होंने कुछ खास उपलब्धियां हासिल की, जो इस प्रकार है।
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया ।वह इंटर नेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। रविवार के प्रतिष्ठा पूर्ण मुकाबले से पूर्व वह चौथे स्थान पर काबिज थे मगर अब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया है। पोंटिंग ने कंगारू टीम की तरफ से शिरकत करते हुए कुल 27483 रन बनाए थे. वहीं अब कोहली के रनों की संख्या 27503 हो गई है। उनसे आगे अब दो खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (34357) हैं।
और कुमार संगकारा
28016 रह गए हैं।
विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह बड़ी उपलब्धि भी देश के ही पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज थी। उन्होंने 359 मैच की 350 पारियों में 14000 रन बनाए थे. मगर कोहली ने दुबई में अपनी पारी का 15 वां रन पूरा करते हुए सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 14000 के आंकड़े को उन्होंने 299 मैच की 287 पारियों में हासिल किया है।
299 मैच – 287 पारी – विराट कोहली (भारत)
359 मैच – 350 पारी – सचिन तेंदुलकर (भारत)
402 मैच – 378 पारी – कुमार संगकारा (श्रीलंका) विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आज 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. जो उनके वनडे करियर का 51 वा शतक था। कोहली के बाद वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. जिन्होंने 49 शतक लगाए हैं।
51 शतक – विराट कोहली – भारत
49 शतक – सचिन तेंदुलकर – भारत
32 शतक – रोहित शर्मा – भारत
30 शतक – रिकी पोंटिंग – ऑस्ट्रेलिया
28 शतक – सनथ जयसूर्या – श्रीलंका।
विराट कोहली ने सर्वाधिक कैच लेने का मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड भी कल ही तोड़ा। पाकिस्तान के जो लोग विराट कोहली की तुलना बाबर आजम से करते थे, विराट कोहली ने शानदार खेल दिखाकर उनकी भी तसल्ली कर दी।
