
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रेवाड़ी ।
जिला रेवाड़ी के मोहल्ला सुभाषबस्ती निवासी राजेश खींची सुपुत्र श्री रामस्वरूप भूतपूर्व पार्षद ने अपने पुत्र वीरेन के 7 वे जन्म दिन के उपलक्ष्य में आमजन के स्वास्थय चेकअप कैंप लगाया, ओर आमजन हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम रखा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधानसभा के विधायक श्री लक्ष्मण यादव जी और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंद एडवोकेट को आमंत्रित किया,
कार्यकम का उद्घाटन माननीय विधायक श्री लक्ष्मण यादव जी के करकमलों से हुआ, विधायक जी ने आमजन को जागरूक करते हुए सरकारी नीतियों बारे बताया, कैलाश चंद एडवोकेट ने आमजन को सरकारी योजनाओं बारे विस्तार से जानकारी प्रदान करते है, BPL परिवारों से संबंधित, मजदूरों से संबंधित योजनाओं बारे जागरूक किया, विधायक जी के साथ मिलकर वीरेन ने केक काटा, ओर आमजन को अल्पाहार करवाया, स्वास्थय जांच कैंप में गंगा देवी आई केयर हस्पताल, ओर मेट्रो हॉस्पिटल की तरफ से आमजन का स्वास्थ्य जांच करके निशुल्क दवा वितरण की,
आज कार्यक्रम में राजेश खींची, नरेश कुमार, अजित कुमार, कार्तिक, निशु, अनिल, सुनील, पूनम, रेनू, जगवंत, रोहित आदि अन्य नागरिक शामिल रहे
