
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
टोंक (आदित्य कश्यप ) । कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी नीरज कुमार मीना ने अपना जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाकर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने गौ सेवा एवं जीव-जंतुओं की सेवा को प्राथमिकता देते हुए गौ माता के लिए 300 किलो तरबूज की व्यवस्था करवाई। साथ ही बेजुबान जानवरों के लिए 15 पानी की खेलियाँ एवं पक्षियों के लिए 30 परिंडे लगवाए ।
मण्डल अध्यक्ष नीरज मीणा के जन्मदिन की बधाई देने वाले आवास पर पहुच कर माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया
इस अवसर पर नीरज मीना ने कहा कि जन्मदिन पर मिले सभी शुभकामना संदेशो , आशीर्वाद और स्नेह ने उन्हें समाजसेवा के लिए और अधिक प्रेरित किया है। उन्होंने सभी मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार जनसेवा और गौ सेवा के कार्यों में निरंतर जुड़े रहेंगे।
