
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मुम्बई।
अखिल प्रजापति कुंभकार समाज के तत्वावधान में नालासोपारा स्थित वेदांता होटल में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री चंदन प्रजापति जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी श्री रमेश प्रजापति, श्री संजय प्रजापति, श्री नागेंद्र प्रजापति, श्री राजेंद्र प्रजापति, डॉ. रमेश प्रजापति साहब, श्री संदीप भाई, श्री बहादुर जी, श्री रोहित प्रजापति, श्री हरीश प्रजापति सहित समस्त समाज के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर चंदन प्रजापति जी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की।
