
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
देहरादून।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से देहरादून के जॉली ग्रांट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।इससे पहले उन्हें मंगलवार को अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ जॉली ग्रांट अस्पताल जा सकते हैं। सीएम वहां अपनी 80 वर्षीय मां से मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे। इसे लेकर अस्पताल में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
