
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
फॉर्म से जूझ रहे पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को पाकिस्तान टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। बाबर आजम लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप होने के बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। अब दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में बाबर को जगह नहीं मिली है। बाबर के अलावा शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को भी बाहर कर दिया गया है।
