
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
हरिद्वार ।
सामाजिक कार्य करने की जिजीविषा हो तो कार्य कोई भी काम नामुमकिन नही है। मुझे राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीतांजलि मैम का फोन आया कि स्कूल के पास हमेशा गंदगी का ढेर बिखरा रहता है जिससे बच्चों को बहुत असुविधा होती है। कक्षा में हर वक्त कूड़े की बदबू आती रहती है ।जिससे कि बच्चों का बैठना दूभर हो गया है। उनके द्वारा सभी जिम्मेदार व्यक्तियों को कहा गया पर किसी ने कुछ न किया ।फिर उसी संबंध मैंने हर्षुल शर्मा की पोस्ट पर भी यही सब लिखा देखा कि कई वर्षो से यह स्थान कूड़ा घर बन गया है ।

अतः
मैंने हमारे माननीय एमएनए श्रीमान वरुण चौधरी को समस्या का पत्र भेज कर स्थान की वस्तुस्थिति से अवगत कराया और इस समस्या के निदान हेतु बात की ।और बहुत अच्छी बात यह रही कि आज उनके कार्यकारिणी में से दीपक जी का मुझे कॉल आया और उन्होंने बताया कि उस जगह को अब बिल्कुल साफ कर दिया गया है । विकास चौधरी जी के आदेश से कल से वह एक व्यक्ति की वहां पर सुबह शाम ड्यूटी भी लगा रहे हैं ।ताकि कोई वहां पर कूड़ा ना डाल सके ।यह माननीय वरुण जी तुरंत संज्ञान लेकर कार्य करना वास्तव में बहुत ही सराहनीय कार्य है। मैं वरुण चौधरी जी का सादर धन्यवाद करती हूं। साथ ही निवेदन करती हूं कि इस स्थान की दीवार को सुंदर स्लोगन से पेंट करा दिया जाए ताकि भविष्य में कोई कूड़ा न डाल सके। साथ ही यहां कूड़ा डालने पर 5000/ का जुर्माना देना होगा यह भी लिख दिया जाए। अति कृपा होगी ।
