
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpandaily@gmail.com
चंडीगढ:(टिंकु भाटिया): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पंजाब में निवेश को लेकर बड़ी खबर राज्य की जनता से सांझी की जिसमें एक बड़ी कंपनी(BMW) द्वारा मंडी गोबिंदगढ़ में निवेश और राज्य में नौजवानो को रोजगार मिलने का दावा कियाl

इसके एक दिन बाद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा मुख्यमंत्री के दावे को झूठ बताया और कहा कि जिस फैक्टरी की मुख्यमंत्री ने जानकरी सांझी की है वो पिछले 15 साल से चल रही है और उसमें 1300 कर्मचारी काम करते हैं जिसकी डिटेल गूगल पर भी उपलब्ध है।
