
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
करनाल, 21 सितम्बर,:आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के केार्डीनेटर तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता हरनाम सिंह ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की आंधी चल रही हैं। इस बार कांग्रेस के समर्थन और भाजपा के विरोध में लहर चल रही हैं। कांग्रेस निश्चित ही सत्तर पार करेगी। वह आज करनाल में प्रत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पद्ध हर व्यक्ति के लिए हैं। इसमें हर एक का ध्यान रखा गया हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सीनियर सिटीजन के लिए पैंशन छह हजार रुपए करने की बात कही गई हैं। वहीं पर हर एक नागरिक का इलाज का खर्च जिसकी लिमिट 25 लाख रखी गई हैं। सरकार उठाएगी। उन्होंने युवाओं को एक साल में उेढ़ लाख नौकरी दी जाएंगी। हर किसी को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं पर महिलाओं को पांच सौ रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत गारंटियां दी हैं। सरकार आते ही इन्हें पुरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को एमएसपी पर गारंटी के लिए कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों के लिए भत्ते की व्यवसथा की जाएगी। उन्होंने कहार कि पत्रकारों को आवास के लिए सबसे पहले बात की जाएगी। इसके अलावा सरकार बनते ही पत्रकारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सब का शोषण किया हैं। इस राज में किसान कर्मचारी सभी दुखी हैं। कानून का राज नहीं है। भ्रष्टाचार चरम पर हैं। दस सालों से हरियाणा की जनता लाइन में लगी हुई है। इस अवसर पर कांग्रेस की आल इंडिया मीडिया कोर्डीनेटर ज्योति चौधरी ने बताया कि महिलाओं के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बहुत कुछ शामिल किया हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री रानी काम्बोज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र अरोड़ा पप्पी ने भी जानकारियां दीं।
