
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
लुधियाना।
लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो पंजाब की टीम ने पटवारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। शुक्रवार को राजस्व हलका गांव जस्सियां में तैनात पटवारी अनिल नरूला को 25 हजार रिश्वत की लेते रंगे हाथ काबू किया।
जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के लुधियाना के एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि पटवारी के खिलाफ मेजर सिंह निवासी न्यू अमर नगर लुधियाना की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को कहा कि पटवारी ने उसकी पैतृक जमीन के इंतकाम का 25 सालों का राजस्व रिकॉर्ड देने के बदले 25,000 रुपए की मांग की थी।
एसएसपी रविंदरपल संधू ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद आर्थिक अपराध शाखा (ईओडबल्यू) लुधियाना यूनिट की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दोषी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।
