
डीपी वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार dakshdarpan2024@gmail.com सेवा।
चंडीगढ़ ।।
कबड्डी की टीम के कप्तान रहे दीपक हुड्डा और उनकी बॉक्सर पत्नी स्वीटी बूरा ने परिवारवाद की भाजपा की सोच को चुनौती देते हुए अलग-अलग दो हलकों से टिकट की दावेदारी जताकर भारतीय जनता पार्टी को परेशानी में। डाल दिया है। परेशानी यह है कि अकेले पति या पत्नी टिकट नहीं मांग रहे बल्कि दोनों मांग रहे हैं। लोग सोचते हैं कि दोनों को टिकट दी तो भाजपा के परिवारवाद का क्या होगा ।लेकिन क्योंकि दोनों खिलाड़ी हैं और खिलाड़ियों का अब राजनीति में दखल और उपयोगिता दोनों बढ़ गई है तो शायद यही सोच कर इन दोनों ने टिकट के लिए दावेदारी जता दी है दीपक हुड्डा महम से टिकट मांग रहे हैं। बताते हैं कि डोर टू डोर जा रहे हैं कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगे हैं। दीपक हुडा किलोई विधान सभा क्षेत्र के चमारिया गांव से संबंधित हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार को शिकस्त देने वाले चमारिया गांव के स्वर्गीय हरिचंद हुड्डा दो बार किलोई से विधायक रहे । दीपक हुड्डा का ननिहाल में हलके के किसी गांव में है।

कबड्डी खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा
वैसे तो यह कहा जाता है कि भांजा नमक हराम होता है लेकिन दीपक अपनी माता श्री के गृह विधानसभा क्षेत्र को अपना ही मानकर बड़े अधिकार से टिकट मांग रहे हैं । लगता है दीपक और स्विटी दोनों पति-पत्नी कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई की तरह इकट्ठे विधानसभा में जाने को आतुर हैं ।

बॉक्सर स्विटी बूरा।
स्वीटी बूरा हिसार जिले के बरवाला विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रही है ।जहां से यह दोनों टिकट के लिए आवेदन करेंगे वहां दोनों जगह भाजपा को कमल खिलने का इंतजार है। मतलब वहां बीजेपी का कोई सीटिंग एम एल ए नहीं है ।यदि हम बरवाला की बात करें तो यहां पहले ही कई महिलाएं चुनाव लड़ने की तैयारी में है ।इनमें इंडियन नेशनल लोकदल की अन्नू सूरा और निर्दलीय संजना सात रोड पहले ही बरवाला से चुनाव मैदान में आने का संकेत दे चुकी है।
जहां तक भारतीय जनता पार्टी और दीपक हुड्डा तथा स्वीटी बूरा का सवाल है, ऐसा लगता है की पार्टी उन दोनों के नाम पर भी विचार कर सकती है ।लेकिन इसके लिए जरूरी यह है कि भाजपा के नेताओं को यह यकीन हो कि दोनों चुनाव जीत जाएंगे । हरियाणा में पार्टी की इस समय जो स्थिति है उसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपने उसूलों से भी समझौता कर सकती है और स्वीटी बूरा तथा उनके प्रति दीपक हुड्डा को टिकट देने का फैसला भी कर सकती है । ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह कोई खास बात नहीं है क्योंकि दोनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। मतलब यह कोई मुश्किल काम नहीं है। इसलिए हम यह तो कह ही सकते हैं कि लगता तो नहीं पर हो भी सकता है।
