
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कालका
22 अगस्त।
आम आदमी पार्टी के नेता और पार्टी की हरियाणा जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश गुज्जर कालका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके लिए उन्होंने पिंजौर में अपना कार्यालय भी खोल दिया है ।

श्री गुज्जर ने जनसंपर्क और चुनाव प्रचार अभियान श्री गणेश अनोखे तरीके से किया है। वह क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं और उनके पुजारी भक्तों और सेवकों को न केवल नोटों की माला भेट कर सम्मानित कर रहे हैं बल्कि उनसे आशीर्वाद भी ले रहे हैं। उन्होंने सर्वप्रथम 18 अगस्त को कालका विधानसभा में काली माता मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर पिंजौर में धर्मपुर चौक के पास, 19 अगस्त को आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन श्री सुशील गुप्ता जी द्वारा करवाया। उसके बाद 20 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब टपरियां ( नवांनगर ) 1 में माथा टेकने के बाद टपरियां 2( रायपुर रानी ) की गोगा माड़ी के सेवक प्रमुख हुकमचंद जी को सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।

इसके इलावा पारवाला खेरवाली गोगा माड़ी के सेवक प्रमुख जसबीर जी और ज्ञान चंद जी को सम्मानित किया । उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद नारायण पुर गोगा माड़ी के सेवक प्रमुख श्री बिंदर भगत को सम्मानित किया ।
इसके पश्चात मानक टबरा गोगा माड़ी के सेवक प्रमुख भूरा जी को सम्मानित करने का अवसर मिला । उनसे आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मानक टबरा की ही गोगा माड़ी के सेवक प्रमुख भगत बचना राम जी को सम्मानित किया गया। ग्राम देबल स्थित गोगा माड़ी के सेवक प्रमुख मुल्तान सिंह जी को सम्मानित किया । 21 अगस्त को प्यारेवाला गोगा माड़ी के सेवक प्रमुख भगत जागीर सिंह जी को सम्मानित किया । रतपुर कालौनी गोगा माड़ी के सेवक प्रमुख जोगिंदर जी को सम्मानित किया । गांव नंदपुर ( केदारपुर पंचायत ) गोगा माड़ी के सेवक प्रमुख श्री अमरचंद को सम्मानित किया ।
हल्के में ऐसे लगभग 500 धर्मस्थल हैं श्री गुर्जर सब धर्मस्थलों में जाने की कोशिश कर रहे हैं।
