
डीपी वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
चण्डीगढ़।
सोनीपत जिले में विधानसभा के 6 हल्के हैं । 2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 6 में से केवल दो सीटों पर चुनाव जीत पाई थी
बेशक इस समय पूरे हरियाणा में कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है लेकिन सोनीपत में यह स्थिति है कि जहां भाजपा पिछले चुनाव में 6 में से चार सीट हार गई थी अब वह 6 में से चार सीट आराम से जीत सकती है। परंतु बहुत कुछ टिकटो के बंटवारे पर दारोमदार है। जानकार इस बात का दावा कर रहे हैं कि मौजूदा चुनाव में भाजपा सोनीपत में राई, सोनीपत, गन्नौर और गोहाना की सीट आराम से जीत सकती है। 2019 में जिले में टिकटों का बंटवारा ठीक से नहीं हुआ जो यहां भाजपा की हार का प्रमुख कारण था। विशेषज्ञ इस बात का दावा कर रहे हैं कि इस जाट बाहुल्य जिले में गन्नौर और गोहाना में जाट उम्मीदवार को मैदान में उतारे बिना भाजपा की बात नहीं बन पाएगी ।जहां तक गोहाना का सवाल है यहां शहर बहुत निर्णायक रहेगा। इसलिए शहर में और गैर जाटों में स्वीकार्य भाजपा का जाट उम्मीदवार यहां पाशा पलट सकता है। यहां पहली बार कमल खिला सकता है।

आज हम गोहाना की बात कर लेते हैं। जानकारों की नजर में सभी पक्षों पर विचार किया जाए तो भाजपा के लिए यहां भाजपा के नेता प्रसिद्ध समाजसेवी ठेकेदार जय सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह आर्य सबसे उपयुक्त उम्मीदवार माने जा रहे हैं। यही कारण है कि इस समय उनकी चर्चा गोहाना ही नहीं पूरे जिले में हो रही है। इस परिवार से सबको एक खास सहानुभूति यह है कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने गोहाना से चौधरी जय सिंह ठेकेदार को टिकट देने का ऐलान किया था। परंतु बाद में उनकी टिकट वापस ले ली गई थी। उन्होंने अपना चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया था परंतु पार्टी ने अचानक पिछड़े वर्ग को गोहाना से प्रतिनिधित्व देने के नाम पर रामचंद्र जांगड़ा को उम्मीदवार बनाने का फैसला ले लिया। भाजपा के तत्कालीन प्रभारी अनिल जैन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कहने मात्र से चौधरी जय सिंह ने टिकट बदलने के पार्टी के फैसले को इस अवस्था में भी उफ़ तक नहीं की । खास बात यह भी है कि टिकट वापस लेने के बाद भी ठेकेदार जय सिंह ने रामचंद्र जांगड़ा का चुनाव में साथ दिया।

जयसिंह ठेकेदार और उनके पुत्र वीरेंद्र सिंह आर्य शील स्वभाव के नम्र और मृत्यु भाषी व्यक्ति हैं। दोनों पिता पुत्र एडवोकेट हैं और दोनों का दो और लगातार तीन बार गोहाना बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बन जाना उनकी योग्यता और लोकप्रियता को प्रमाणित करता है। वह जिला भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं।साधन संपन्न समाज सेवा गौ सेवा और धर्म के लिए सदा आगे रहने वाले इस परिवार को जहां देहात में शानदार जन समर्थन प्राप्त हो सकता है वही शहर में उन्हें एक तरफा वोट मिल सकते है। कांग्रेस को चुनौती देने वाले और जाटों में शानदार वजूद रखने वाले साधन संपन्न चौधरी जय सिंह ठेकेदार इस क्षेत्र में आर्य समाज द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर काम करते रहे हैं ।इस क्षेत्र में आर्य समाज की गतिविधियों में भाग लेने वाले, समाज में अग्रणी लोगों में गिने जाने वाले वाले ठेकेदार जय सिंह के परिवार से पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक खास सहानुभूति है जिसे निष्पक्ष लोग न केवल स्वीकारते हैं बल्कि इसका प्रचार तक करते देखे जाते हैं। देखा जाए तो इस समय भारतीय जनता पार्टी को इसी तरह के उम्मीदवारों की जरूरत है।लोग अब चौधरी जयसिंह ठेकेदार के पुत्र वीरेंद्र सिंह आर्य को गोहाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार के रूप में देख रहे हैं। उनका टिकट दिए जाने का जिले के दूसरे विधानसभा क्षेत्र पर भी सकारात्मक असर जाने की सोच के दृष्टिगत भी पार्टी उन्हें अबकी बार चुनाव मैदान में उतार सकती है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जानती है कि गोहाना के लोग किसे वोट देंगे, किसे नहीं देना चाहते हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते एडवोकेट वीरेंद्र सिंह आर्य।
