
subhash kalsana
@दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
चण्डीगढ़ dakshdarpan2024@gmail.com
हरियाणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके शाहबाद मारकंडा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के कलसाना गांव से संबंधित नेता सुभाष कलसाना ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने मोहनलाल बडोली के रूप में एक कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करने का मौका देकर एक उपयुक्त फैसला किया है। इसके लिए पार्टी के नेता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उस समय हुई है जब इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि श्री बडौली संघ के एक संस्कारित सदस्य तो है ही वह पंचायती राज व्यवस्था में जिला परिषद के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं ।विधायक हैं जिन्होंने राई जैसे विधानसभा क्षेत्र में पहली बार कमल खिलाने का काम किया। वह जिला सोनीपत भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं ।लगातार दो बार भाजपा के प्रदेश महामंत्री के रूप में काम करते आ रहे हैं। अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की गरिमा पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है ।श्री कलसाना ने कहा कि पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में यह संदेश गया है कि अब न केवल सरकार और संगठन में शानदार तालमेल देखने को मिलेगा बल्कि उनके हितों की सुरक्षा भी होगी। श्री कलसाना ने कहा कि मोहनलाल बडोली विनम्र स्वभाव सकारात्मक सोच के दूरदर्शी नेता हैं और उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में बड़ी कामयाबी मिलेगी।
पाठकों को बता दें कि श्री कलसाना भारतीय जनता पार्टी के लिए शाहबाद मारकंडा विधानसभा क्षेत्र में बहुत उपयोगी उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी उन्हें कृष्ण बेदी की जगह विधानसभा का चुनाव लड़ा सकती है जिसके लिए उन्हें उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।
