
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
चण्डीगढ़ ।
प्रमुख समाजसेवी कुरुक्षेत्र जिले की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय जय भगवान डीडी फिर से चुनाव की तैयारी में है। जानकर यह मानकर चल रहे हैं कि वह थानेसर विधान सभा क्षेत्र पर फोकस कर रहे हैं और उन्होंने चुनाव के इस दौर में अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

मेहनती और मजबूत इच्छा शक्ति के नेता श्री जय भगवान का पिछले दिनों कुरुक्षेत्र के वार्ड. 8, मोहन नगर में एक जन सभा को संबोधित किया। जिसका आयोजन स्थानीय नागरिकों ने किया था । जनसभा को संबोधित करते हुए जब भगवान दीदी ने कहा कि मोहन नगर के लोगों ने जिसे भी आशीर्वाद दिया वह आशीर्वाद आज तक खाली नहीं गया है क्योंकि मोहन नगर शहर का दिल है। मोहन नगर के लोगों की राजनीतिक भागीदारी थानेसर में हर दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में उपस्थित मैं आप सभी लोगों का हृदय से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं जिस सफर पर निकला हूं वहां का रास्ता सरल नहीं है लेकिन अगर आप सबका आशीर्वाद साथ है तो सफर कठिन भी नहीं है। उन्होंने एक खास इशारा करते हुए बोला कि बदलाव की आंधी में उन सिरफिरी हवाओं का गुरूर टूटना चाहिए जो इस भ्रम में है कि थानेसर की जनता के लिए हम ही सर्वेसर्वा हैं ।क्योंकि इनके पास सीमित विकल्प है।

लेकिन आप सबके संकल्प से बड़ा किसी का भी विकल्प नहीं हो सकता।
