
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला अंबाला सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मुलाना के विधायक वरुण चौधरी आज 4:00 बजे यमुनानगर क्षेत्र में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वह टिकट की घोषणा के बाद पहली बार यमुनानगर जिले के कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं ।अभी से इस बात का अनुमान है कि वरुण मुलाना को बिना गुटबाजी के जिले की कांग्रेस का सहयोग और समर्थन मिलने जा रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि श्री चौधरी के पिताजी फूलचंद मुलाना इस क्षेत्र में लंबे समय से राजनीति करते आ रहे हैं चार बार विधायक रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष रहे हैं । श्री मुलाना ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1968 में लड़ा था। वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रहने के कारण सभी ग्रुपों के कांग्रेस के लोग उनके संपर्क में हैं। फूलचंद मुलाना सकारात्मक सोच के नेता हैं और वरुण एक परिपक्व और प्रगतिशील युवा नेता माने जाते हैं ।उनकी राजनीतिक समझ न केवल सकारात्मक है बल्कि उन्हें दूरदर्शी भी माना जाता है।कुल मिलाकर उन्हें अंबाला में कांग्रेस के उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है और अंबाला सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। जगाधरी यमुनानगर में आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जुट सकते हैं। ऐसे हालात इस कार्यक्रम की सूचना के बाद से ही नजर आ रहे हैं।

