
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
बादशाहपुर विधान सभा की सबसे बड़ी सोसाइटी में से एक आर्किड पेटल में बिल्डर और RWA का क्लब को लेकर 2012 से चला आ रहा विवाद आज समाप्त हो गया । RWA ने आज जवाहर यादव का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया । जवाहर यादव ने इस निर्णय को अमल में लाने के लिए बिल्डर और RWA की सराहना की । 2012 से बंद क्लब का अब उपयोग शुरू हो जाएगा । साथ ही जवाहर ने बीजेपी के गुड़गाँव लोक सभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत के लिए वोट देने की अपील की जिससे मोदी जी के हाथ और मज़बूत किए जा सके ।
