
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली
रामनवमी पर अयोध्या राम मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट ने 15 से 18 अप्रैल तक के सभी वीआईपी पास निरस्त कर दिए हैं। साथ ही रामलला दर्शन का समय भी बदल दिया गया है। रामलला के दरबार में 15 से 18 अप्रैल तक वीआईपी दर्शन पर रोक रहेगी। ट्रस्ट ने गाइडलाइन जारी करते बताया कि सोमवार से 4 दिनों तक वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं रहेगी । जिन लोगों ने 15 से 18 अप्रैल के बीच के वीआईपी पास बनवाए हैं उनके पास भी निरस्त माने जाएंगे। चैत्र शुक्ल सप्तमी यानि सोमवार से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है । ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपील की है कि इन तिथियां पर वीआईपी प्रोटोकॉल धारक अयोध्या में आए भीड़ में वीआईपी दर्शन कराना संभव नहीं होगा। पहले से बने विशिष्ट एवं सुगम पास 18 फरवरी तक मान्य नहीं होंगे। ऐसे में पास धारकों को भी वीआईपी सुविधा नहीं दी जाएगी।
