
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
सिरसा से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे डॉक्टर अशोक तंवर और उनके समर्थक भले ही जीत का दम भर रहे हैं लेकिन अंदरूनी सूत्रों की मानें तो अशोक तंवर और उनके खास सिपहसालार अच्छी तरह जानते हैं की जब तक बाकी दलों के उम्मीदवार मैदान में नही आ जाते तब तक जीत का दावा वैसा ही है जेसे अखाड़े में खड़ा कोई अकेला पहलवान अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हो , अशोक तंवर 2009 में जब पहली बार कांग्रेस की टिकट के साथ सिरसा में आए थे तो सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सर आंखों पर बिठाया और उन्हें सांसद बना कर वापिस दिल्ली भेजा , उसके बाद 2014 और 2019 में उन्हे इनेलो के चरणजीत रोड़ी और भाजपा की सुनीता दुग्गल के सामने करारी हार का सामना भी करना पड़ा , साल 2019 के चुनावों के बाद डॉक्टर अशोक तंवर केलिए उस वक्त अपनी ही पार्टी कांग्रेस में रहना ही दुभर हो गया जब नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के साथ उनकी लड़ाई सड़को पर आ गई और मजबूरन कांग्रेस को अलविदा कहना पड़ा , कांग्रेस को छोड़ने के बाद अशोक तंवर को कई ठिकाने बदलने के बाद आखिर में भाजपा की शरण में जाना पड़ा जहां उन्हें उम्मीद की किरण के तौर पर भाजपा की टिकट मिली और वो सिरसा लोकसभा से सांसद बनने की चाह लेकर चुनाव मैदान में उतर पड़े , भाजपा की टिकट और कथित मोदी लहर के सहारे अशोक तंवर भले ही चुनाव मैदान में मजबूती से डटे हुए हूं लेकिन सिरसा लोकसभा क्षेत्र में कुमारी शैलजा के पक्ष में हो रही माउथ पब्लिसिटी उन्हे अंदर ही अंदर चिंतित किए जा रही है , डॉक्टर अशोक तंवर बहुत पढ़े लिखे और समझदार नेता है और इस बात को अच्छी तरह समझते हैं की यह माउथ पब्लिसिटी कहीं न कहीं उनके लिए परेशानी का सबब बनने वाली है , हालंकि कुमारी शैलजा सिरसा से चुनाव लड़ेंगी या नही इस बारे कांग्रेस की तरफ से कोई अधिकारिक खबर नही आई है लेकिन सूत्रों की मानें तो सिरसा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान हो रहे विरोध का बहादुरी से सामना करने वाले अशोक तंवर और उनके बेहद खास करीबियों को कुमारी शैलजा के चुनाव मैदान मे उतरने की खबरों से परेशानी जरूर हो रही है और इसकी वजह यह है की आज सिरसा लोकसभा क्षेत्र का लगभग हर वोटर यह कह रहा है की अशोक तंवर सिर्फ तभी जीत सकता है जब कांग्रेस की तरफ से कुमारी शैलजा की बजाय कोई दूसरा उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे!
