
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
चण्डीगढ़
भारतीय जनता पार्टी ने 2014 से चंडीगढ़ से सांसद बनती आ रही किरण खेर की टिकट काटकर स्थानीय नेता संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने ऐसा करके यह साबित कर दिया है कि भाजपा एक कैलकुलेटिव पार्टी है जिसमें कोई भी कड़ा फैसला लिया जा सकता है। संजय टंडन 2014 से पहले भी टिकट के दावेदार थे परंतु उन्हें दरकिनार करके किरण खेर को टिकट दे दिया गया था। लेकिन देर से ही सही पार्टी ने देर से ही सही संजय टंडन को संसद में जाने का मौका दे दिया है। अब देखना यह है कि उनके मुकाबले कांग्रेस का उम्मीदवार कौन आएगा और चुनाव में हार जीत किसकी होगी। भाजपा की नई सूची के अनुसार संजय टंडन को चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश में विनोद सोनकर को कौशांबी से नीरज त्रिपाठी को इलाहाबाद से जयवीर ठाकुर को मैनपुरी से टिकट दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ के मामले में मुंबई की निवासी किरण खेर की जगह स्थानीय उम्मीदवार को तरजीह दी है।
