दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला, 9 अप्रैल : आज जजपा जिला पंचकूला के पूर्व शहरी जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग के सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में उनकी अध्यक्षता में जिला जजपा के मुख्य पदाधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक हुई जिसमें पिछले दो दिनों से पार्टी में चल रही असाधारण गतिविधियों के बारे चर्चा हुई तथा उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक मत से पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी को अलविदा कहने तथा इस तरह की अफवाहों बारे चिंता जतायी गई। इस बारे जानकारी देते हुए जजपा वरिष्ठ नेता ओ पी सिहाग ने कहा कि पार्टी के लगभग साढ़े पांच साल तक प्रदेश अध्यक्ष रहे सरदार निशानसिंह के पार्टी छोड़ने का उनको बड़ा दुख पहुँचा है । सिहाग ने कहा कि हो सकता है उनकी कोई मजबूरी रही हो फिर भी चुनाव के दौरान ऐसा कदम स्वागत योग्य नहीं है।
ओ पी सिहाग ने कहा कि आज की इस अनौपचारिक बैठक में पार्टी के पंचकूला नगर निगम के वार्ड नंबर 14 से पार्षद तथा पंचकुला विधान सभा के हल्का अध्यक्ष सुशील गर्ग ,पार्टी के नगर निगम के वार्ड नंबर 9 से पार्षद तथा जिला जजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश निषाद ,बुध्दिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के सी भारद्वाज, पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नरेंद्र जैन, भूत पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कप्तान डी वी सिंह, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरिन्दर चड्डा, वरिष्ठ नेता धर्म पाल सांगवान ,पार्टी के जिला महासचिव ईश्वर सिंहमार , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला उपप्रधान आजाद सिंह दिलेर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पंचकूला हल्का अध्यक्ष कर्म सिंह चहल, डॉ आर के रंगा, जयपाल सिंह, वरिष्ठ नेता जसवीर जस्सी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य हीरामन वर्मा आदि शामिल हुए तथा संघठन में अचानक घटे घटनाक्रम बारे चर्चा की तथा पार्टी को इस मौके पर छोड़ने वालों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी को छोड़कर दूसरे दलों में जाना घोर अवसरवादिता है । सिहाग ने कहा कि आज पंचकूला के तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की पूरी टीम पार्टी के साथ है तथा पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला एवं डॉ अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पूरा विश्वास व्यक्त करती है।

