
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रतनगढ़(चूरु)
लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को चूरू लोकसभा मे मतदान होना है। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां लगातार क्षेत्र में धुंआधार प्रचार करने में लगे हुए हैं। मंगलवार को राहुल कस्वां रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के साथ रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत- लोहा, खोतड़ी, बुधवाली, पड़िहारा, हरासर, आबसर, रणधीसर, जोगलिया, जैतासर, धातरी, सिमसिया, रतनादेसर, नूवां, भावनदेसर, भरपालसर, लाछड़सर एवं राजलदेसर पहुंचे और जन आशीर्वाद लिया।

इस दौरान राहुल कस्वां ने कहा कि हमने सबको साथ लेकर विकास की अवधारणा को ही आगे बढ़ाया है। हमने लगातार मेहनत कर जिला मुख्यालय पर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, ग्रामीण इलाकों में मोबाईल टावर स्थापना, 39 नये शाखा डाकघरों व 6 नई बैंकों की स्थापना, कर्मचारी भविष्य निधि के ब्रांच ऑफिस की स्थापना जैसे कार्य करवाए हैं, जिनसे आज बड़े स्तर पर लोकसभा परिवारजनों को लाभ मिल रहा है। वही दूसरी ओर भाजपा नेता सार्वजनिक मंचों से तस्करी को बढ़ावा देने, सरपंचों को धमकी देने, जाति धर्म की बातें कर रहे हैं। विकास से इन लोगों का कभी कोई सरोकार रहा ही नही है। 35 साल तक विधायक मंत्री रहने के बाद नेता मार नेता के पास उपलब्धि के नाम पर एक पुलिया है जिस पर बड़ी गाड़ियां चल नहीं सकती।
विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि बीजेपी ने किसान, युवा, मजदूर, खिलाड़ी बेटीयों का शोषण करने के अलावा कुछ नहीं किया। आज के विकट हालात को समझते हुए कांग्रेस और राहुल कस्वां को जीताना अत्यंत जरूरी है।
विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि राहुल कस्वां और रामसिंह कस्वां ने शालीनता के साथ विकास और मुद्दा आधारित राजनीति की है।ऐसे लोगों को जीताने से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और चूरू आगे बढ़ेगा।
जन आशीर्वाद के दौरान जिलाध्यक्ष इन्द्राज खिचड़, उप-प्रधान रक्षपाल नायक, जि.प.सदस्य मालीराम सारस्वत व राजकुमार सिहाग, गिरधारी बांगड़वा, पितराम जोईया, भानीराम मेघवाल, अरविन्द चाकलान, भोलू खां गौरीसर, केशर सिंह, दिवान सिंह भानीसरिया, महेश शर्मा, सुरेन्द्र हुड्डा, पप्पू कड़वासरा, हरिप्रसाद हर्षवाल सहित कार्यकर्ता साथ रहे।

