
दक्षं दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
22 जनवरी 2023 को भगवान श्री राम के पावन प्राण प्रतिष्ठा के बहुत ही महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक व पवित्र दिन की शाम को सोना इंटरप्राइजेज के एम डी महेन्द्र सिहाग, सुभाष बेनीवाल, रजनी,जितेन्द्र, हेमराज, वीरेंद्र, गुरुप्रीत,अजय,योगेश ,देवेन्द्र राजन तथा कम्पनी के अन्य कर्मचारियों ने पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस पंचकूला में दीप जलाये तथा लड्डू बांट कर खुशियां मनाई एवं इस बहुत ही ऐतिहासिक दिन पर एक दूसरे को बधाई दी। महेंद्र सिहाग ने कहा कि हम सब भारतीयों को इस बहुत ही ऐतिहासिक व पवित्र दिन के लिए 500 सालों का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब भारत में राम राज्य भी आयेगा ।
