
एएसपी शालिनी नवजात की बड़ी दादी मिश्री देवी से घटना की जानकारी लेती हुई।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पिछले दिनों अस्पताल से नवजात के चोरी होने का मामला सामने आया था। बच्ची के जन्म के 24 घंटे बाद दो महिलाएं उसे चुराकर ले गई। महिलाओं ने बच्ची के चेकअप का झांसा दिया था। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया , जिसमें महिलाएं दिखी
परिवार ने बच्ची के नहीं मिलने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। घटना सीकर के नीमकाथाना जिला हॉस्पिटल की सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है।
नवजात के पिता हनुमान (22) ने बताया कि वह हरजनपुरा बाछड़ी गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी ममता देवी (20) को रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। पत्नी ने रविवार को ही बच्ची को जन्म दिया था। सोमवार सुबह नवजात की बड़ी दादी मिश्री देवी जच्चा-बच्चा के पास बैठी थी। इस दौरान दो महिलाएं आई और चेकअप का बहाना कर बच्ची को अपने साथ लेकर चली गई।
