
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
हरियाणा के ब्राह्मण समाज की लंबे समय से मुख्य मांग ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन रही है। इसी विषय पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित जिले सिंह पिचोलिया ने ब्राह्मण सभा एचएमटी पिंजोर कालका के प्रधान शमशेर शर्मा के आवास पर बैठक हुई जिसमें ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों व प्रतिष्ठित एवं बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने भाग लिया।
बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि करनाल में प्रदेश स्तरीय परशुराम महाकुंभ का आयोजन हुआ था। जिसमे मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ब्राह्मण समाज की बहुप्रतीक्षित मांग ब्राह्मण कल्याण आयोग की घोषणा होने की पूरी उम्मीद थी। माननीय मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण समाज की अनेकों मांगे मान ली। उन्होंने भगवान परशु राम के नाम डाक टिकट जारी करवा दिया , गजेटेड अवकास, सहित अनेकों मांग पूरी कर दी। जब की ब्राह्मण समाज की मुख्य मांग ब्राह्मण कल्याण आयोग बनवाने की थी। जो अभी तक पूरी नही हुई है। जिसके लिए ब्राह्मण समाज राज्य स्तरीय एक बहुत बड़ा आयोजन करने जा रहा है।
इसी संदर्भ में प्रधान शमशेर शर्मा के आवास पर पंडित जिले सिंह पिचोलिया की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें अनेक सभाओं के प्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। मीटिंग में मुख्य मांग ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन करवाने के अलावा 36 बिरादरी को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने और ईपीबीजी व धोली की जमीन आदि अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। उपस्थित विशिष्ट विप्रजनो ने अपने अपने विचार रखे।
सर्व सम्मति से अनेक मुद्दों पर प्रस्ताव पास किए गए।
प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि पंडित जिले सिंह पिचोलिया के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय ब्राह्मण महासम्मेलन किया जाएगा। महासम्मेलन को लेकर हर जिले से अलग-अलग कमेटियां बनाकर जिम्मेदारी दी जाएगी। और हरियाणा से सभी रजिस्टर्ड ब्राह्मण सभाओ के प्रधान व सेक्रेटरी को कमेटी में शामिल किया जाएगा।
पंडित जिले सिंह पिचोलिया ने बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, व्यापारी कल्याण बोर्ड आदि विभिन्न कल्याणकारी संस्थाओं की स्थापना सरकार ने की हुई है। फिर ब्राह्मण कल्याण आयोग क्यों नहीं बनाया जा सकता। जबकि हमारे पड़ोसी राज्य पंजाब राजस्थान व हिमाचल में ब्राह्मण कल्याण आयोग है। ब्राह्मण कल्याण आयोग व अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए हरियाणा के सभी जिलों में विचार विमर्श और कमेटियों का गठन का कार्य शुरू हो गया है।
इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश ब्राह्मण महासभा की राज्य कार्य समिति में शमशेर शर्मा प्रधान को शामिल किया गया है।
ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर पूरे हरियाणा में बड़ा भारी जोश देखने को मिल रहा है।
अंत में मीटिंग में आए सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों व प्रतिष्ठित ब्राह्मण समाज के लोगो ने ब्राह्मण सम्मेलन के लिए पुरजोर समर्थन करते हुए कहा की यह कार्य सभी ब्राह्मणों का अपना कार्य है। इस अवसर पर जिले सिंह पिचोलिया प्रधान शमशेर शर्मा, राजेश शर्मा एसपी सेवानिवृत, रतन शर्मा, मोहन लाल वत्स, व रामबाबू, रमेश शर्मा, कर्मपाल शर्मा, डीडी तिवारी, राजेश कौशिक, बलराज शर्मा, हरिभगवान शर्मा, सुनील शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सतीश भारद्वाज, मनमोहन जोशी आदि अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
