
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com.


जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के सी भारद्वाज को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जजपा जिला पंचकूला का तीसरी बार जिला संयोजक और सैनिक प्रकोष्ठ का दूसरी बार कैप्टन धर्मवीर सिंह को जिला संयोजक बनाने उपरांत आज जिला अध्यक्ष दिलबाग नैन पूर्व शहरी जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग व युवा नेता हीरामन वर्मा सभी माननीय उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला जी के चंडीगढ़ निवास स्थान पर पहुंचे और माननीय उपमुख्यमंत्री महोदय ने दोनों को बधाई दी। इसके साथ ही सभी प्रदेश कार्यालय सचिव चौधरी रणधीर सिंह के कार्यालय में पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और दोनों नवनियुक्त जिला संयोजकों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जननायक जनता पार्टी के संगठन को जिला पंचकूला में मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।
