
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़ । तमिल समाज की ओर से शोभायात्रा एवं अग्निपरीक्षा जय शीतला माता का आयोजन फेस-2 बापूधाम सेक्टर 26 चंडीगढ़ में किया गया। रविवार को त्रिशूल पूजा एवं रथ यात्रा निकाली गई , जो कि सुखना लेक चंडीगढ़ से सेक्टर 26 तक निकाली गई। शोभा यात्रा में चांसलर चंडीगढ़ यूनिवस्र्टी सतनाम संधू मुख्य अतिथि रहे, जबकि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानव महासचिव रंजीता मेहता एवं पूर्व उपमहापौर एवं पार्षद दलीप शर्मा भी विशेष अतिथि पर पहुंचे, उन्होंने आयोजनों को शुभकामनाएं दी। रंजीता मेहता श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलीं। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पीठ पर घुंटा टांगा हुआ था, जिससे रस्सी बांधकर रथ को खींच रहे थे, जोकि सेक्टर 26 तक कई। जहां पर पूजास्थल बनाया गया था। पिछले 11 दिन से महिलाएं व्रत कर रही थी, जिसका समापन दो दिन बाद होगा। कई लोगों ने मुंह के आरपार त्रिशूल कर रखे थे, जिस पर कांवड़ को टांगकर बापूधाम तक लेकर गए। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक त्रिशूल आरपार करके चल रहे थे। इस कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोग उपस्थित थे।
