
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
हरिद्वार।
हरियाणा का हरिद्वार से एक खास कनेक्शन सदा से रहा है। हरियाणा के लोगों के लिए हरिद्वार केवल धार्मिक महत्व का गंतव्य नहीं है बल्कि अपराधी प्रवृत्ति के कुछ लोग इसे एक ठिकाने के रूप में भी देखते हैं। क्योंकि यहां रहना सहना खान-पान और इधर-उधर खिसक जाना आसान है और हरियाणा के लोगों की हरिद्वार में जान पहचान भी कम नहीं है। पारिवारिक परिस्थितियों से तंग घर से भागे बहुत लोगों को कई बार हरिद्वार में विशेष तौर पर तलाश किया जाता है।फरारी काटने या पुलिस से छुपने के लिए भी कई लोग हरिद्वार का रुख कर लेते हैं। पिछले दिनों की बात है हरियाणा पुलिस एक वांछित अपराधी की तलाश कर रही थी तो उसकी लोकेशन हरिद्वार में आ रही थी। इसलिए पुलिस हरिद्वार जा पहुंची।
इसी बीच हरिद्वार बस अड्डे के बाहर जींद से फरार उक्त आरोपी ने हरियाणा पुलिस के पुलिस से बचने के लिए गोली चला दी जो हरियाणा पुलिस के एक मुलाजिम को लगी।
जिसमे पुलिस का जवान बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस द्वारा घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसको एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। गोली मारने के आरोपी को पकडने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कर शहर से बाहर जाने वाले वाहनों की जाँच शुरु कर दी । पूछताछ में घायल हरियाणा पुलिस के दरोगा सुरेंद्र प्रकाश ने बताया कि फरार आरोपी जींद क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है। जिसने वहां के एक वरिष्ठ अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से पुलिस उसे लगातार ढूंढ रही थी, इसकी लोकेशन हरिद्वार में मिलने पर आज उसको दबिश देकर पकड़ने वह हरिद्वार आए थे। उन्होंने उसे बस स्टैंड के सामने पकड़ लिया। जिसमें उसके साथ काफी हाथापाई भी हुई। इस दौरान कुख्यात दरोगा को गोली मारकर फरार हो गया। पता चला है कि
शनिवार की शाम जींद क्राइम ब्रांच के दरोगा सुरेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में पांच पुलिसकर्मियों की एक टीम सादे कपड़ों में बदमाश का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची। यहां रोडवेज बस अड्डा परिसर में टीम ने उसे घेर लिया। पुलिस से आमना-सामना होते ही सुनील बाहर की तरफ भागा। तब दरोगा सुरेंद्र कुमार उसके पीछे भागे। गेट से निकलते ही बदमाश फिसलकर गिर पड़ा लेकिन पलक छपकते ही उठकर भाग खड़ा हुआ।
लेकिन तब तक दारोगा उसके काफी नजदीक आ गया
और उसने बदमाश का पीछे से गिरेबान पकड़ लिया। खींचातानी में दोनों नीचे गिर गए और बदमाश ने तुरंत पिस्टल निकालकर दारोगा सुरेंद्र प्रकाश पर गोली चला दी। कोहनी में गोली लगने से सुरेंद्र प्रकाश घायल हो गए और बदमाश फरार हो गया। तब तक टीम के बाकी पुलिसकर्मी भी आ गए। बीच सड़क भीड़ में गोली चलने से अफरा तफरी मच गई।
