
simbolic image साभार।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़। कभी पंजाब देश का एक नंबर का राज्य माना जाता था। कृषि और खेलों में प्रदेश टॉप पर हुआ करता था। परंतु पंजाब अब कई मामलों में पहले से पिछड़ा नजर आने लगा है पंजाब ने कई त्रासदी भी झेली है। इनमें आतंकवाद, नशाखोरी तो प्रमुख है ही, देखा जाए तो पंजाब के लोगों के विदेश प्रेम को भी पंजाब के लिए एक नुकसान के रूप में ही देखा जाता है। ‘दब के बाह ते रज के खा’मूल मंत्र को समझने और मानने वाले पंजाब के किसान जब से कृषि कार्यों के लिए भी प्रवासी मजदूरों पर निर्भर रहने लगे हैं तब से उसकी अर्थव्यवस्था प्रभावित होती दिख रही है। आप समझ सकते हैं कि 1966 में पंजाब से अलग हुए हरियाणा प्रदेश ने कई मामलों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उसकी पंजाब से किसी क्षेत्र में भी तुलना की जा सकती है। आज हरियाणा कृषि, उद्योग, विदेशी निवेश और तो और खेलों में भी पंजाब से काफी आगे निकल गया है। पंजाब में हरियाणा के मुकाबले महंगाई ज्यादा है ।जहां तक प्रबंधन का सवाल है उस पर भी सवाल उठने लगे हैं। पंजाब की हाल की बाढ़ की स्थिति बहुत ही दुष्कर हो गई है। घग्गर हरियाणा और पंजाब की सीमा तय करने वाली नदी है जो इस समय ऊफान पर है। लोगों की परेशानी यह बताई गई है कि घग्गर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है पंजाब सरकार की तरफ से बचाव के उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं जबकि हरियाणा में स्थिति ठीक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब क्षेत्र के कुछ ग्रामीण सरकार के प्रबंधन से इतने दुखी हैं कि यहां के चार गांव के लोगों ने हरियाणा में शामिल करने की ही मांग कर दी। बताया गया है कि यह गांव धर्म हेड़ी थेह ब्राह्मण हरिपुर और शशि गुजरान हैं। देखा जाए तो पंजाब सरकार के लिए यह खबर चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि दब के बाह ते रज के खा बोलने वाले चार गांवों के लोग यदि यह कहेंगे कि, देस्सा में देश हरियाणा जित दूध दही का खाणा , तो इसे युग परिवर्तन की तरह देखा जाएगा। इसलिए लोगों का कहना है कि पंजाब सरकार को इस मामले में और अधिक गंभीरता का परिचय देना चाहिए।
