
नन्द सिंगला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
नारायण गढ़।
गांव भुरेवाला से आपदा पीड़ितों के लिए बड़ी पहल करते हुए अमृतसर (पंजाब) के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री रवाना की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों द्वारा एकत्र की गई सामग्री को रवाना किया। गांववासियों ने मिलकर खाद्य सामग्री, कपड़े, दवाइयाँ, ज़रूरी सामान, 3 ट्राली खाद्य सामग्री और 1 ट्राली भूस (तूड़ी) एकत्र कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजा।
डॉ. पवन सैनी ने ग्रामीणों की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा—
“कठिन समय में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। भुरेवाला गांववासी समाज सेवा की प्रेरणा बने हुए हैं। आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी और किसी को भी अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।”
इस मौके पर गांव के बुज़ुर्ग, नौजवान और महिलाएँ बड़ी संख्या में मौजूद रहीं और सामूहिक सहयोग से राहत सामग्री तैयार कर रवाना की गई।
डॉ. पवन सैनी ने गांव भुरेवाला वासियों के साथ-साथ रमेश सिंह, पूर्व सरपंच रणधीर सिंह, बीडीसी मेम्बर दीपचंद और अन्य सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली, भाजपा नेत्री ममता सैनी तथा राकेश बिंदल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे और उन्होंने भी ग्रामीणों के इस समाज सेवा के कार्य की सराहना की।
