
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।बुधवार 18 जून को कांग्रेस पार्टी प्रदेश सचिव लेखपाल और ब्लॉक अध्यक्ष वार्ड 7 विनय मिश्रा ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बीजेपी मेयर के अधीन आने वाले चंडीगढ़ नगर निगम प्रशासन द्वारा मौली जागरा वार्ड नंबर 7 में तानाशाही द्वारा धार्मिक स्थल तोड़ने की कारवाही को रोकने के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया की बीजेपी वार्ड नंबर 7 में सत्ता में है और वार्ड 7 में जो भी तोड़ फोड़ हो रही है ये बीजेपी मेयर और पार्षद की मिलीभगत से हो रही है और वार्ड नंबर 7 की आम जनता को परेशान करने के लिए लोगो के धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है लोगो की दुकानों को तोड़ने के नोटिस दिए जा रहे है ताकि लोगो में एक डर का माहौल बना कर आने वाले निगम इलेक्शन में इसका लाभ लिया जा सके लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रदेश टीम और ब्लॉक टीम वार्ड नंबर 7 के लोगों के साथ खड़ी है और तानाशाह बीजेपी के जन विरोधी किसी भी मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। बीजेपी को यह भूलना नहीं चाहिए कि 2026 में एमसी के इलेक्शन है और जानता इनके हर जुल्म का जबाब देगी और वार्ड नंबर 7 की सत्ता से बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाएगी।
.

