
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
कालका। लाल द्वारा मंदिर, टगरा हकीमपुर, कालका में पदमविभूषित जगद्गुरुरामानन्दाचार्य स्वामीश्रीरामभद्राचार्यजी के विरक्त कृपापात्र *गुरुमाँ संध्यावैष्णवीजी* श्रीचित्रकूटधाम से पधार रही हैं। जिनके सौजन्य से दिनांक 04-12-2023, दिन सोमवार दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक अपने मुखारविन्द से संगीतमय मानस-प्रवचन और सुन्दरकांड पाठ का सरस आयोजन होने जा रहा है। मंदिर कमेटी की ओर से सभी भक्तजनों से अनुरोध है कि इस रामकथारूपीगंगा में अवगाहन कर अपने मानव जीवन को धन्य बनाएं।
